तहसील प्रशासन एवं अन्य संस्थानों द्वारा वितरण कराया जा रहा भोजन
अक्षयमेल समाचार
रामसनेहीघाट बाराबंकी ।। तहसील प्रशासन लगातार जरूरत मंदो तक भोजन राशन लगातार वितरण कराया जा रहा है प्राप्त जानकारी के अनुसार कोटवा के श्री नाथ मंदिर पर विधायक सतीश शर्मा एवं तहसीलदार तपन मिश्रा की उपस्थिति मे 200 राशन किट का वितरण किया गया जिसमे लगभग 12 ग्रामों के लोग लाभान्वित हुए एवं दरियाबाद मे समस्त मोहल्लों मे भोजन वितरण किया इसी क्रम मे जय गुरु देव द्वारा चांदामऊ मे भोजन जरूरत मंद लोगों को वितरण किया गया लगातार तहसील प्रशासन की जमकर चारों ओर हो रही प्रशंसा

0 टिप्पणियाँ