प्रवासी श्रमिकों को रोजगार से जोड़ा गया- मोती सिंह
प्रताप गढ़ ।जनपद मे
3 लाख 22 हजार 755 प्रवासी श्रमिकों को रोजगार से जोड़ा गया है उक्त बातें सोमवार को पट्टी डाक बंगले में आयोजित समीक्षा बैठक में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह उर्फ मोती सिंह ने व्यक्त की। उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रयास से प्रवासी श्रमिकों को निरंतर रोजगार से जोड़ने का प्रयास चल रहा है प्रवासी श्रमिकों का रोजगार के साथ उनका राशन कार्ड आधार कार्ड और जॉब कार्ड भी बनवाया जा रहा है प्रवासी श्रमिकों को किसी प्रकार की दिक्कत आने नहीं पाएगी उन्होंने समीक्षा बैठक में सीएचसी पट्टी व बेलखरनाथ अमरगढ़ एवं कोहड़ौर के चिकित्साधीक्षको से कोरोनावायरस से संक्रमित लोगों के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी ली और प्रवासी श्रमिकों को 14 दिन तक क्वारंटीन करने के पश्चात उन्हें रोजगार मुहैया कराने का निर्देश दिया इस दौरान उन्होंने मास्क वितरण को लेकर चिकित्सा अधीक्षक सीएचसी पट्टी महेंद्र कुमार को जमकर फटकार लगाई इसके अलावा उन्होंने सभी विभाग के विभागाध्यक्षों से जुड़े कार्यों की जानकारी ली इस दौरान उन्होने सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए लोगों की शिकायत प्रार्थना पत्र को लेकर उसके निस्तारण का विभाग से संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया उन्होंने समीक्षा बैठक में आए लोगों से समस्याओं के बारे में जानकारी भी ली कैबिनेट मंत्री ने कहा कि पुलिस स्वास्थ्य विभाग एवं कोरोनावायरस टीम के साथ अभद्रता किसी भी तरह से बर्दाश्त नहीं की जाएगी और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी उन्होंने कन्धई थाना क्षेत्र परमी पट्टी व नारायणपुर गांव में बीते दिनों हुए 2 लोगों की हत्या पर गहरा शोक व्यक्त किया और शांति बनाए रखने की अपील भी की। उन्होंने मौके पर विधानसभा क्षेत्र सहित प्रदेश के लोगों को ईद की मुबारकबाद देते हुए कहा कि लाकडाउन में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के निर्देशों का शत-प्रतिशत पालन किया जोकि सराहनीय है खासकर पट्टी क्षेत्र के मुस्लिम समुदाय के लोग बधाई के पात्र हैं। उन्होंने हमेशा पट्टी विधानसभा में हिंदू-मुस्लिम भाईचारे की एकता की मिसाल पेश की है इस दौरान ब्लाक प्रमुख पट्टी राकेश कुमार सिंह उर्फ पप्पू सिंह मीडिया प्रभारी विनोद पांडे नगर अध्यक्ष खेदन लाल जायसवाल पूर्व नगर अध्यक्ष जुग्गीलाल जयसवाल पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजू सिंह कोतवाली पट्टी थाना कंधई एवं आसपुर देवसरा क्षेत्राधिकारी रमेशचंद्र एसडीएम पट्टी डीपी सिंह सहित सभी विभागों के विभागाध्यक्ष मौजूद रहे।

0 टिप्पणियाँ