नलकूप गन्ना खेत में आग से हजारों का नुकसान
अशोक कुमार वर्मा संवाददाता
बीकापुर अयोध्या
स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मीतनपुर गांव में रविवार को दोपहर में अज्ञात कारण से लगी आग से हृदय राम यादव का नलकूप का छप्पर,व एक बीघा गन्ना जलकर नष्ट हो गया।
आग लगने की सूचना बीकापुर फायर ब्रिगेड टीम जिला मुख्यालय से होने पर मौके पर पहूचें फायर ब्रिगेड टीम ने काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया गया। हृदय राम यादव पुत्र दत्तू यादव का नलकूप और पास में स्थित गन्ने खेत पूरी तरह आग की चपेट में आने से जलकर खाक हो गया। फायर ब्रिगेड टीम में राम विलास, शैलेंद्र कुमार, संदीप शामिल रहे। फायर कर्मी राम विलास ने बताया कि आग लगने से लगभग 15 हजार रुपए का नुक़सान हुआ है। जिसकी रिपोर्ट विभाग को दी गई है।

0 टिप्पणियाँ