रायबरेली 02 मई, 2020
जनपद के अग्निशमन कार्यालय के कोरोना योद्धा द्वारा कलेक्ट्रेट, विकास भवन आदि क्षेत्रों में सेनेटाइजेशन कराया जा रहा है। सेनेटाइजेशन द्वारा पानी में सोडिम हाइपोक्लोराईड तथा फिलायल को मिलकर फायर बिग्रेड गाड़ी के माध्यम से सेनेटाइजेशन का कार्य किया जा रहा है। कलेक्ट्रेट में जिला अग्निशमन अधिकारी राजिव कुमार पाण्डेय, रमेश कुमार पाण्डेय व स्टाफ जनमेजे, पुष्पेन्द्र कुमार, मुकेश कुमार द्वारा पूरे कलेक्ट्रेट, एसपी आफिस को भी सेनेटाइजेशन का कार्य किया गया। नेहरू नगर में ज्ञान तिवारी व अमर नाथ तिवारी ने फायर बिग्रेड द्वारा किये जा रहे सेनेटाइजेशन के कार्य को अच्छा बताया कहा कि कोरोना वायरस को खत्म करने व चैन को तोड़ने के लिए सेनेटाइजेशन का कार्य पूरे जनपद में समय-समय पर कराया जाये। इसके साथ ही नेहरू नगर, आर0डी0ए0 काम्पैलस, आचार्य द्विवेदी नगर, समाचार पत्रों के कार्यालयों का भी सेनेटाइजेशन कराने का अनुरोध किया गया है।

0 टिप्पणियाँ