नवाबगंज क्षेत्र में पाये गये दो ब्यक्ति कोरोना पाजिटिव।
दैनिक अक्षय मेल समाचार प्रयागराज
मनीष कुमार पटेल रिपोर्टर फाफामऊ
नवाबगंज।मंगलवार को क्षेत्र में रामवाटिका गेस्टहाउस में क्वरंटीन कराये गये दो ब्यक्तियों की जाँच रिपोर्ट पाजिटिव आने पर हड़कम्प मच गया।राजस्व निरीक्षक कौड़िहार एस०एस०पटेल ने बताया कि पहला ब्यक्ति राम बाबू पुत्र जगन्नाथ उम्र-35 निवासी-शिवपुर टिकरी व राम बाबू पुत्र मुखिया लाल सरोज उम्र-47 निवासी-फतेहपुर कायस्थान को दिनाँक 27-4-2020 को प्रयागराज-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित राम वाटिका गेस्टहाउस नवाबगंज में क्वरंटीन कराया गया था।शिवपुर टिकरी गाँव निवासी-राम बाबू दिल्ली से आया था और दूसरा मिर्जापुर से आया था।
0 टिप्पणियाँ