जिलाधिकारी प्रयागराज ने अधिकारियों के साथ ली हाई लेवल मीटिंग

जिलाधिकारी  प्रयागराज ने अधिकारियों के साथ ली हाई लेवल मीटिंग 

 शिव कुमार यादव दैनिक अक्षय मेल समाचार पत्र प्रयागराज


प्रयागराज जिलाधिकारी भानु चंद्र गोस्वामी ने संगम सभागार में अन्य प्रदेशों से आने वालेप्रवासी कामगारों  की समुचित व्यवस्था के दृष्टिगत वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने सभी अधिकारियों को टीम गठित कर विभिन्न स्थलों से 'आए प्रवासियों को उचित एवं व्यवस्थित ढंग से उनके गंतव्य तक पहुंचाने का कार्य भार सौंपा। इस कार्य हेतु उन्होंने अपर जिलाधिकारी एवं उप जिलाधिकारी व लेखपालों को नियुक्त किया है जो अपने अपने निर्धारित समयानुसार स्टेशन पहुंचकर आने वाले यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने में मदद करेंगे। उन्होंने तहसीलवार विभाजन कर लोगों को बसों में बैठाने के निर्देश दिए साथ ही उन्होंने  यह भी निर्देश दिए कि सभी के भोजन व पानी का  समुचित प्रबंध किया जाए। किसी परिस्थिति में संबंधित अधिकारी ड्यूटी स्थल से अनुपस्थित नहीं होना चाहिए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ