प्राथमिक विद्यालय से खेल सामग्री हुई चोरी,वर्तमान में गाँव के दर्जनों लोग विद्यालय में है कोरेनटाइन।

प्राथमिक विद्यालय से खेल सामग्री हुई चोरी,वर्तमान में गाँव के दर्जनों लोग विद्यालय में है कोरेनटाइन।
मुसफिरखाना/अमेठी। विकास खंड मुसाफिरखाना की ग्राम पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय गाजनपुर दुवरिया द्वितीय में विद्यालय की खेल सामग्री चोरी होने का मामला प्रकाश में आया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार  विकास खंड मुसाफिरखाना के प्राथमिक विद्यालय गाजनपुर दुवरिया द्वितीय से खेल सामग्री चोरी हो गयी है। जिसके संदर्भ में इंचार्ज प्रधानाध्यापक विजय शंकर यादव ने
ऑनलाइन प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराई है। प्रधानाध्यापक ने बताया कि वर्तमान में बाहर से आये परदेशी विद्यालय में ही निवास कर रहे है । इसके बावजूद खेल सामग्री विद्यालय से चोरी हो गयी हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ