दबंगों ने सार्वजनिक रास्ते को किया बंद आवगमन बाधित


अक्षयमेल समाचार

पंकज शुक्ला

रामसनेहीघाट बाराबंकी ।। दबंगों ने सर्वजनिक आर सी सी के किनारे बनी नाली को बंद कर एवं सार्वजनिक रास्ता जो बहरेला से शुक्लनपुरवा राजमार्ग को जाता है पूरी तरह बाधित करके अवैध कब्जा कर रखा है जिससे कई गांवो का आना जाना भी अवरुद्ध है पीडित ने शिकायत देकर खुलवाएं जाने की लिखित शिकायत की
प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रमोद पुत्र मंगल निवासी सकौली ने लिखित शिकायत पुलिस अधीक्षक से की गांव के पडोस के ही रघुराज अशोक अजय आदि ने दबंगई के बल पर सर्वजनिक नाली एव सार्वजनिक रास्ते को बंद करके अवैध कब्जा कर रखा है जिससे लोगों को आने जाने की मुश्किल हो रही है एवं उसी किनारे से नाली का पानी जाता था जिससे कई घरों का पानी भी बाधित. कर रखा है प्रधान ने नाली का निर्माण के लिए कहा लेकिन दबंग नाली पर निमार्ण नही करने दिया पीडित के कहने पर गाली गलौज तथा जान से मारने की धमकी देने लगते है इसकी शिकायत कई बार उच्चाधिकारियों से की लेकिन कार्यवाही नही हुई घर के समाने पानी भरा होने से बीमारी का भी खतरा बना रहता है एवं.कई गावो का आवगमन भी बाधित है दबंगों के आगे नतमस्तक हुआ प्रशासन कार्यवाही ना होने से दबंगों के बढ़ रहे हौसले

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ