देहरादून उत्तराखंड के फंसे हुए परिवार ने मांगी प्रशासन से मदद की गुहार
डीह / रायबरेली।। विधान परिषद सदस्य बसपा भीमराव अम्बेडकर ने परिवार को मदद का दिया आश्वासन। बसपा नेता घनश्याम मिश्र को जब मालूम हुआ कि डीह ब्लाक में दलित परिवार जो कि लाक डाउन से पहले एक कार्यक्रम में डीह आए हुए थे तभी लाक डाउन होने के कारण पूरा परिवार जो कि 6 सदस्यों के साथ यहीं फंस गया।परिवार को आस तब भी जगी जब योगी सरकार ने जिले में नोडल अधिकारी नियुक्त करने की बात कही लेकिन परिवार के लाख प्रयास के बाद जिला राय बरेली नोडल अधिकारी विनय कुमार मिश्र से संपर्क नहीं हो सका थक हार कर बसपा नेता घनश्याम मिश्र से संपर्क किया जिन्होंने विधान परिषद सदस्य भीम राव अम्बेडकर जी से दूरभाष पर समस्या बताई।माननीय एम एल सी साहब ने जनसुनवाई पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करा कर अवगत कराने को कहा। इसके बाद भी परिवार की हर संभव मदद का आश्वासन दिया परिवार के सदस्यों ने बसपा के प्रयास की सराहना किया।और इस प्रयास के लिए धन्यवाद भी दिया।

0 टिप्पणियाँ