सुल्तानपुर-पुलिस अधीक्षक ने देर रात्रि जनपद की सीमाओं का निरिक्षण किया।सभी थानाध्यक्ष को लॉकडाउन का पालन करने के लिए निर्देश दिया गया।

दैनिक अक्षय मेल समाचार
रिपोर्ट- शिव प्रसाद मौर्य
सुलतानपुर-पुलिस अधीक्षक द्वारा नोबल कोरोना वायरस (कोविड-19) के संक्रमण से बचाव हेतु लॉकडाउन के दौरान जनपद के सीमाओं की चेकिंग की गयी।पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना धम्मौर के चौकी अलीगंज अन्तर्गत अमेठी बार्डर व थाना को0नगर शहर क्षेत्र में पैदल गश्त कर आने-जाने वाले वाहनों की सघनता पूर्वक चेक किया गया।पुलिस अधीक्षक द्वारा कहा गया कि शाम को 07.00 बजे के उपरांत अनावश्यक रुप से न निकले।पुलिस अधीक्षक द्वारा चेकिंग प्वाइंट पर मौजूद क्षेत्राधिकारी नगर, थानाध्यक्ष धम्मौर/प्र0नि0 को0नगर मय पुलिस बल को लॉकडाउन का अनुपालन सुनिश्चित कराने व लॉकडाउन का अनुपालन न करने वालों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही हेतु निर्देश दिए गए ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ