भूसा बैंक में अबतक 8494.9 कुन्तल प्राप्त हुआ

वीरेन्द्र यादव ब्यूरो चीफ़ जौनपुर 02 मई 2020 अक्षय मेल समाचार 


         मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ वीरेंद्र सिंह ने बताया कि भूसा बैंक में प्राप्त दान स्वरूप प्राप्त भूसा का दैनिक विवरण इस प्रकार है। सदर तहसील में लक्ष्य 10000 कुंतल के सापेक्ष 1341.5 कुंतल प्राप्त हो गया है, इसी प्रकार तहसील मडियाहू में 7000 कुंतल लक्ष्य के सापेक्ष 1510.95 कुंटल, मछलीशहर में 5500 कुंतल के सापेक्ष 838.5 कुंटल, बदलापुर में 4000 कुंटल के सापेक्ष 1283.95 कुंटल, शाहगंज में 6000 कुंटल के सापेक्ष 1754 कुन्तल तथा केराकत में 4500 कुन्तल के सापेक्ष 1766 कुंतल, इस प्रकार कुल 37000 कुन्तल के सापेक्ष   8494.9 कुन्तल अब तक प्राप्त हुआ है।  अब तक कुल भूसा दाताओं की संख्या 2988 है जिसमें 100 कुंतल या उससे अधिक भूसा दान करने वालों दिलीप कुमार बलवानी डमरूआ सिकरारा, विनय सिंह ब्लॉक प्रमुख महाराजगंज, अरविंद सिंह ब्लॉक प्रमुख रामनगर, 50 कुंतल या उससे अधिक दान देने वालों में किस्मत यादव ग्राम प्रधान जगदीशपुर मड़ियाहूं मनोज कुमार पुत्र लाल बहादुर मणिपुर मड़ियाहूं तथा 25 से 30 कुंतल के बीच 26 लोगों ने भूसा दान दिया।                                              

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ