दैनिक अक्षयमेल समाचार
रिपोर्ट- शिव प्रसाद मौर्य
सुलतानपुर , नगर के आरटीओ आफिस के निकट स्थित कांशीराम कालोनी में राष्ट्र स्तरीय लाक डाउन में विश्व लेवल के महामारी के समय में सम्पन्न समाज के प्रति संवेदनशीलता रखने वाले लोग गरीबों के बीच जाकर मदद करने का कार्य कर रहे है । वही कुछ हुजत बाज नेता दिखावे के लिए मंचासीन होने पर गरीबों के प्रति जीवन समर्पण की बात कहने से नही धकते थे।आज इस लाकडाउन में मदद करने के सवाल पर राशन कार्ड होने की बात कर अपना पल्ला भी झाड़ते देखे जा रहे है ।वही समाज सेवी दिलीप मिश्रा ने कालोनी के गरीबों के बीच पहुँच कर राशन किट एवं मास्क का वितरण किया इस अवसर पर समाजसेवी ने कहा लाक डाउन तक यह सेवा कार्य जारी रहेगा।
0 टिप्पणियाँ