मुख्य पशुचिकित्साधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि COVID-19 के संक्रमण का अण्डा,चिकेन एवं मीट के खाने से कोई सम्बन्ध नही है अपितु इसके खाने से समस्त आयु वर्ग से लोगों मे रोग प्रति क्षमता बढ़ती है।
दैनिक अक्षय मेल समाचार
रिपोर्ट- शिव प्रसाद मौर्य
सुलतानपुर- डा.रमाशंकर सिंह मुख्य पशुचिकित्साधिकारी सुलतानपुर द्वारा अवगत कराया गया कि उ.प्र. शासन, चिकित्सा अनुभाग-5 के शासनादेश दिनांक 24-03-2020 द्वारा आवश्यक खाद्य एवं रसद सामाग्रियों के अन्तर्गत चिकेन, अण्डा एवं मीट को भी चिन्हांकित किया गया है। COVID-19 के संक्रमण का चिकेन एवं अण्डा खाने से कोई सम्बन्ध नही है अपितु इनके उपयोग से समस्त आयु वर्ग के लोगों में रोग प्रतिरोधक शक्ति बढती है।उन्होने जनसामान्य से अपील की है कि पूर्व की भांति खाने मे अण्डा, चिकेन एवं मीट खाने की सलाह दी जिससे रोग प्रति रोधक क्षमता मे बृद्धि हो।
0 टिप्पणियाँ