सीडीओ ने आश्रय स्थल व भोजनालय का किया निरीक्षण
अशोक कुमार वर्मा संवाददाता बीकापुर अयोध्या
हरियाणा से सोमवार को देर शाम को आश्रय स्थल भारती इंटर कालेज बीकापुर में आठ लोग ठिठके। सभी लोग बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के ही रहने वाले है। जिनको आश्रय स्थल बीकापुर तहसील मुख्यालय के पास रोका गया है। सभी का कवारंटीन कराया गया।
वहीं दूसरी तरफ मुख्य विकास अधिकारी अयोध्या प्रथमेश कुमार व एसडीएम बीकापुर जयेंद्र कुमार ने मंगलवार को भारती इंटर कालेज बीकापुर आश्रय और भोजनालय का निरीक्षण करते हुए साफ़ सफाई , एक व्यक्ति की दूसरे व्यक्ति की दूरी बनाए रखने,बाहर से आए रुके आठ से अधिक लोगों के रहने ,खाने पीने के बारे में पूछे जाने पर संतुष्ट दिखे। इसके पहले खण्ड विकास कार्यालय पहुंचे और काम काज के बारे में बीडीओ और कर्मचारियों से जानकारी ली। आश्रय स्थल निरीक्षण के दौरान तहसीलदार दिग्विजय सिंह, सीएचसी अधीक्षक बीकापुर अब्दुल कतिब अंसारी, चिकित्सक अलोक कुमार, राजस्व निरीक्षक रामप्रताप पांडे, लेखपाल भीम सिंह ,नगर पंचायत कर्मी राम तेज मौजूद रहे।सोमवार को देर शाम आए महेश कुमार पुत्र राम तीरथ, दीपनारायन पुत्र मालिक राम, अजीत मिश्रा पुत्र राम वचन, शंकरपुर, योगेन्द्र नाथ पुत्र श्री नाथ परसपुर,ओम प्रकाश करियाडांड, हरिकेश, पुत्र विनोद कुमार धंनजई, प्रवेश कुमार पुत्र लल्लू शाहगंज, लालजी यादव पुत्र दुःखी हल्ले द्वारिकापुर के नाम शामिल हैं।

0 टिप्पणियाँ