सीआरपीएफ के डिप्टी कमांडेंट द्वारा ग्रामीणों को मास्क तथा साबुन वितरित किया गया



दैनिक अक्षय मेल समाचार पत्र
ब्यूरो चीफ शिव कुमार यादव


प्रयागराज / वैश्विक महामारी के मद्देनजर आज प्रयागराज के सोरांव ब्लाक  अंतर्गत ग्राम सभा रामपुर दुआरी में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के तत्वाधान में ग्राम प्रधान शीला देवी कोटेदार राजेश कुमार के समक्ष ग्रामीणों को फाफामऊ पडीला सीआरपीएफ कैंप के डिप्टी कमांडेंट हिमांशु प्रसाद ,असिस्टेंट कमांडेंट आशीष सिंह ,असिस्टेंट कमांडेंट अजय पाल एवं असिस्टेंट कमांडेंट विजय यादव द्वारा ग्रामीणों को मास्क, साबुन वितरित किया गया तथा इस वैश्विक महामारी से बचाव हेतु सीआरपीएफ के डिप्टी कमांडेंट ने ग्रामीणों को बचाव हेतु सुझाव दिया एवं सरकार द्वारा दिए गए दिशा निर्देश का पालन करने को सभी से कहा ग्राम प्रधान प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत राजेश कुमार से की गई प्रेस वार्ता से पता चला की ग्राम सभा रामपुर दुआरी में साफ-सफाई की व्यवस्था सही ढंग से किया जा रहा है इतना ही नहीं ग्राम प्रधान प्रतिनिधि द्वारा ग्रामीणों के स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए  कोई भूखा ना रहे इस श्रृंखला में वह सभी का अपनी तरफ से ध्यान रख रहे हैं आज ग्रामीण मास्क साबुन पाकर बहुत प्रसन्न हुए ग्रामीणों ने डिप्टी कमांडेंट को धन्यवाद  किया एवं ग्राम प्रधान की प्रशंसा की।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ