दैनिक अक्षय मेल समाचार
रिपोर्ट-अजय कुमार श्रीवास्तव
सुलतानपुर 15 अप्रैल/कोविड-19 वैश्विक महामारी के संक्रमण से निपटने/पीड़ितों के सहायतार्थ आज शम्भूनाथ सिंह रिटायर्ड एचडब्ल्यूओ एयर फोर्स द्वारा पीएम केयर फण्ड में रू0 1,00,000/- का चेक, भारतीय स्टेट बैंक महाप्रबन्धक द्वारा बैंक कर्मियों के वेतन से अंशदान स्वरूप रू0 51,000/- का चेक डीएम सी0 इन्दुमती को जिलाधिकारी राहत कोष में भेंट किया।इसी क्रम में रिचा पाण्डेय पत्नी विनोद कुमार, निवासी विनोवापुरी द्वारा पीएम केयर फण्ड में रू0 11,000/- का चेक अनुराग द्विवेदी पत्रकार/एडवोकेट द्वारा दिया गया तथा राम चरित पाण्डेय पुत्र कर्मराज पाण्डेय, निवासी विनोवापुरी द्वारा रू0 11,000/- का चेक जिलाधिकारी को आज भेंट किया।जिलाधिकारी ने कहा कि सम्पूर्ण भारत में आपदा की इस घड़ी में मानव सेवा हेतु दिये जा रहे पीड़ितों के सहायतार्थ धनराशि दिये जाने पर उपरोक्त सभी के प्रति धन्यवाद दिया।
0 टिप्पणियाँ