गॉववार स्वास्थ विभाग की टीम द्वारा क्रोना के लक्षण वाले लोगों का चिन्हीकरण

दैनिक अक्षय मेल समाचार जौनपुर 11 अप्रैल 2020 वीरेन्द्र यादव 


  जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि जनपद में विदेश से आए और अन्य राज्यों से आए सभी लोगों की स्क्रीनिंग का एक बृहद अभियान पुनः प्रारंभ कर दिया गया है। यह दूसरा राउंड स्क्रीनिंग का है। इसमें खंड विकास अधिकारी और उस विकासखंड के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी, उप निरीक्षक व अन्य डॉक्टरों की अध्यक्षता में बनाई गयी संयुक्त टीम जा रहे हैं। 66 टीम पूरे जनपद में बनाई गई है जिन्होंने आज तक गांव में जाकर 1376 गावो की जांच का कार्य पूरा कर लिया है और इसमें 14533 लोग जो विदेश से आए थे या अन्य राज्यों  से जनपद में आए थे उनका स्वास्थ्य परीक्षण किया है। और इनमें किसी में कोरोना लक्षण नहीं पाए गये है। यह कार्य सभी गांव में अगले 03 दिनों में पूरा कर लिया जाएगा। जिलाधिकारी ने जनता से अपील किया है कि जब यह टीम गांव में पहुंचे तो वह उस टीम के समक्ष उपस्थित होकर अपना स्वास्थ्य परीक्षण करा ले।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ