मुख्यमंत्री पीड़ित सहायता कोष रू0 51,000/- व जिलाधिकारी सहायता कोष में रू0 21,000/- का चेक लायंस क्लब ने जिलाधिकारी को भेंट किया।
दैनिक अक्षय मेल समाचार
रिपोर्ट- शिव प्रसाद मौर्य
सुलतानपुर 07 अप्रैल/ पूरा विश्व इस समय कोरोना वायरस के गम्भीर संक्रमण के दौरान गुजर रहा है और इसका प्रभाव अब भारत में भी व्यापक स्तर पर बढ़ने लगा है,जिसके रोकथाम एवं बचाव हेतु भारत सरकार के साथ-साथ उ0प्र0 सरकार भी आवश्यक कदम उठा रही है।इसे दृष्टिगत रखते हुए ‘‘लायंस क्लब युवराज सुलतानपुर‘‘ द्वारा मास्क, सेनेटाइजर, दवा व आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराने हेतु धनराशि रू0 51,000/- (इक्यावन हजार रूपये) ‘‘मुख्यमंत्री पीड़ित सहायता कोष‘‘ में योगदान देने के लिये आज कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी सी0 इन्दुमती को चेक भेंट किया साथ ही साथ संस्था के सचिव लां0 बृजेश मिश्रा ने जिलाधिकारी को आश्वस्त भी किया कि इस महामारी से लड़ने में लायंस क्लब युवराज सुलतानपुर प्रशासन के साथ सदैव समर्पित एवं सहभागी रहेगा।इस मौके पर क्लब के जोन लां0 अजीत और सदस्य लां0 रजनीश भी उपस्थित रहे।इसी प्रकार विदेश सम्पर्क विभाग के जिला संयोजक देवेन्द्र प्रताप सिंह द्वारा जिलाधिकारी को रू0 21,000/- (इक्कीस हजार रूपये) का चेक जिलाधिकारी सहायता कोष में सहायतार्थ भेंट किया।
0 टिप्पणियाँ