इस महामारी बचाव के लिए हमारा हर संभव प्रयास : पूजा जैसवार





शिवगढ़/रायबरेली वैश्विक महामारी का रूप ले चुके  कोरोना वायरस के रोकने के लिए शासन प्रशासन द्वारा विभिन्न योजनाएं संचालित की गई हैं लेकिन इसी के साथ-साथ अनेक  प्रकार की सामाजिक संस्थाएं भी आगे आने लगी है।बहुजन समाज को जागरूक और समाज को विकास की ओर ले जाने के लिए निरन्तर प्रयास करने वाली "संविधान सुरक्षा परिषद्" सोसियो - पोलीटिकल - लीडर (SSP) की राष्ट्रीय अध्यक्ष बहुजन समाज की जागरूक, कर्मठ बेटी पूजा जैसवार व उनकी टीम द्वारा देश में फैली कोरोना वायरस जैसी महामारी से बचाव के लिए  SSP संगठन की तरफ से 
आज भी(18/4/2020)को  जिला रायबरेली के विकास खण्ड शिवगढ़ के ग्राम मनऊखेड़ा पोस्ट - शिवली व ग्राम धौकलगंज और दिनांक 19/4/2020 को विकास खण्ड महराजगंज के ग्राम-हलोर और विकास खण्ड शिवगढ़ के ग्राम-नया का पूरवाऔर विकास खण्ड बछरावा के ग्राम जानकीखेड़ा  आदि गावो में संविधान सुरक्षा परिषद द्वारा लगभग 200लोगों को मास्क व 400 घरों के गरीब असहाय लोगों को आयुर्वेदिक औषधि कर्पूरादि वटी एवं गरमपेय (लौंग, तुलसी, पिपली, सोंठ, काली मिर्च, हल्दी, मुलेठी आदि का मिश्रण) चाय के रूप में दिया गया और हैंड वॉश के लिए साबुन और जरूरत मंद लोगो को मास्क आदि का वितरण करवाया गया एवं चिकित्सकीय परामर्श अनुभवी चिकित्सक द्वारा बचाव, सुझाव, रहन-सहन, खान-पान, मिलना-जुलना तथा कोरोना के लक्षण (छींक आना, सुखी खांसी, सांस लेने में तकलीफ, तेज बुखार, शरीर में दर्द एवं चक्कर आना, रोग प्रतिरोधक क्षमता की कमी होना आदि) एवं स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने के लिए बताया गया। संविधान सुरक्षा परिषद की राष्ट्रीय अध्यक्ष कु. पूजा जैसवार जी द्वारा कोरोना वायरस से बचाव के लिए हमें क्या क्या सावधानियां बरतनी चाहिए उसके बारे में लोगों को अवगत कराया गया और स्वसन तंत्र की बीमारियों से बचने के लिए आयुर्वेदिक औषधि कर्परादिवटी दिया गया  और उन्हें ह्यूमन डिस्टेंस(कम से कम एक मीटर की दूरी बनाकर रहने के लिए बताया गया) एवं हैंड वॉच के लिए साबून वितरित कराया गया डोर दरवाजे खिड़की आदि  डिटर्जेंट या ब्लिचिगपाउडर से  सफाई किया जाए उसके बारे में लोगों को बताया गया के साथ उनके संगठन के सहयोगी डा संतोष, राकेश रामफल यादव, फूलदेव पासी आदि लोगों ने अपना सहयोग प्रदान किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ