रायबरेली
आशा बहू ने आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोडउ करने को लोगों को किया प्रेरित
नीलम ब्यूरो हिन्दी दैनिक अक्षय मेल समाचार रायबरेली
दीन शाह गौरा / रायबरेली -: विकास खण्ड दीन शाह गौरा के ग्राम पंचायत सुट्टा हरदो मे आशा बहु संगीता देवी ने अपने कार्य क्षेत्र में घर घर जाकर लोगों को आरोग्य सेतु एप के विषय में बताया और मोबाइल फोन के जरिए उनसे उनका स्वास्थ्य परीक्षण भी करवाया, आशा बहू संगीता देवी ने लगभग 20 घरों में जाकर लोगों को आरोग्य सेतु एप के बारे में बताया व अपने सामने डाउनलोड भी करवाया और सभी लोगों से साफ सफाई व नाक और मूंह को ढक कर रखने व सामाजिक दूरी बनाए रखने के बारे में भी बताया,साथ ही साथ संगीता ने मोहल्लों के बच्चों को साफ सफाई व कोरोना वायरस जैसी बीमारी के बारे में बताया, उसके बाद बच्चों को हाथ धोने के टिप्स भी बताएं, उन्होंने बच्चों से कहा कि आप सब खाना खाने से पहले, शौचालय जाने के बाद, खेलकूद करने के बाद साबुन से हाथ जरुर धोये, उन्होने सभी बच्चों से कहा कि आप लोग ज्यादातर अलग - अलग होकर खेला करें, एक साथ खेलने से यह बीमारी सब में फैल सकती है। जितना हो सके और लोगों से दूर रहा करें व अपने अपने घर पर रहकर ही खेलकूद और पढाई करें. बच्चों में आर्यन और निशी ने अपनी अपनी ड्राइंग के जरिए सभी लोगो को जागरूक किया । उनकी इस जागरूकता पहल की उनके क्षेत्र में उनकी खूब चर्चा हो रही है ।

0 टिप्पणियाँ