लॉकडाउन का पूर्ण संयम के साथ करें पालन : सुशील कुमार सिंह



अक्षय मेल समाचार
प्रतापगढ़ 

सुशील कुमार सिंह सोमवंशी ने  लोगों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 3 मई तक लॉकडाउन के दिशानिर्देशों का अच्छे से पालन करने को कहा ताकि कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में जीत हासिल की जा सके ।सुशील कुमार सिंह ने कहा कि ‘‘ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने  देश में लॉकडाउन की अवधि 3 मई तक बढ़ाने की घोषणा की। हमें इसका पालन पूर्ण संयम और संकल्प के साथ करना है।’’ उन्होंने कहा,प्रधानमंत्री ने इस वैश्विक महामारी के समय हमें विजय मार्ग दिखाया है और हमें इन का पालन करना है। सुशील कुमार सिंह ने कहा कि कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में सब को एकजुट होकर कोरोना को हराना है l उन्होंने आने वाले दिनों में लोगों से घर में रहने का समर्थन मांगा ताकि इस महामारी को परास्त किया जा सके ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ