सुल्तानपुर का पहला कोरोना पॉजिटिव मरीज लखनऊ में उपचार हेतु कराया गया भर्ती।

सुल्तानपुर का पहला कोरोना पॉजिटिव मरीज सुभाष चन्द्र शर्मा का अनियंत्रित शुगर के कारण एसजीपीजीआई लखनऊ में उपचार हेतु कराया गया भर्ती।
दैनिक अक्षयमेल समाचार
रिपोर्ट-शिव प्रसाद मौर्य- सुल्तानपुर 22 अप्रैल / जिलाधिकारी सी0 इन्दुमती ने बताया कि सुल्तानपुर का पहला कोरोना पॉजिटिव मरीज सुभाष चंद शर्मा उम्र 57 वर्ष पुत्र राम कुबेर शर्मा, निवासी ग्राम- ढेमा,थाना - मोतिगरपुर, तहसील - जयसिंहपुर दिनांक 20/04/2020 को कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने के कारण उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुड़वार स्थित L-1 हॉस्पिटल कुड़वार में उपचार हेतु शिफ्ट किया गया था।श्री शर्मा में कोविड-19 के लक्षण नही पाए गए,परंतु उन्हें अनियंत्रित शुगर की बीमारी थी,जिसका नियंत्रण दवा से नही हो पा रहा था,इसलिए उन्हें आज उच्च संस्थान एसजीपीजआई लखनऊ में भर्ती कराया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ