सोशल डिस्टेंस का कोई पालन नही,रूद्र गैस सर्विस लोगों की लगी भीड़।

दैनिक अक्षय मेल समाचार
रिपोर्ट-अजय कुमार श्रीवास्तव

सुलतानपुर-प्रशासन द्वारा नोबल कोरोना वायरस (कोविड-19) के संक्रमण से बचाव हेतु लॉकडाउन के दौरान जनपद में भ्रमणशील रहकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया जा रहा व लाउडहेलर के माध्यम से लोगो से अपील की जा रही है कि आवश्यक कार्य हेतु ही अपने घरों से बाहर निकले व कार्य पूर्ण हो जाने पर तत्काल अपने घर वापस चले जाये।कही पर भी भीड़ न लगाये।लोगो से सोशल डिस्टेंन्स बना कर रखे।वहीं सुल्तानपुर लखनऊ नाका रेलवे क्रासिंग के पास रूद्र गैस सर्विस पर कई दिनों से सोशल डिस्टेंस कि उड़ाई जा रहा धज्जियां रूद्र गैस एजेंसी पर अंदर से लेकर बाहर तक मौजूद ग्रहकों ने एक दूसरे से चिपक कर लाइन लगाकर कर अपने-अपने काम में वयस्त है उनको कोई पूछने वाला नही है।कि आप लोग सोशल डिस्टेंस बना कर अंदर प्रवेश करें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ