दैनिक अक्षयमेल समाचार
रिपोर्ट-शिव प्रसाद मौर्य
सुल्तानपुर-गोमती मित्र मंडल का भोजन वितरण कार्यक्रम २७ वें दिन श्रद्धेय मुख्यमंत्री मा.योगी आदित्यनाथ जी के पूज्य पिताजी को श्रद्धांजलि देकर शुरू किया गया,जिला चिकित्सालय सुल्तानपुर में भर्ती मरीजों के तीमारदारों, नगर क्षेत्र के चौराहों पर सेवा दे रहे हमारे सभी ईश्वरीय तुल्य स्वजनों,इधर उधर भोजन की आस में मौजूद जरूरतमंदों को भोजन वितरित किया गया,,दोस्तपुर ब्लाक से जिला पंचायत सदस्य रहे वीरेंद्र शर्मा मुख्य रूप से गोमती मित्रों का उत्साहवर्धन करने पहुंचे और तन मन धन से सहयोग का पूरा आश्वासन देते हुए गोमती मित्रों की मुक्त कंठ से प्रशंसा की,वितरण कार्यक्रम में डॉ सुधाकर सिंह,रूद्र प्रताप सिंह मदन,अजय प्रताप सिंह,राजेश पाठक,राजेन्द्र शर्मा,अनुज,सनी,,दीपक मोदनवाल,सौरभ,दाऊजी,अजय वर्मा,जय नाथ,अजीत शर्मा,महेश,विनय,श्याम,वासु आदि उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ