भीड़ जमा कर लाकडाउन का उल्लंघन करने वालों पर दर्ज हुआ मुकदमा



अक्षयमेल समाचार बाराबंकी
पंकज शुक्ला



बाराबंकी पुलिस जहां लगातार जनता की सुरक्षा के लिए लगातार रात दिन मेहनत कर रही है और जनता से लगातार अपील भी कर रही है कि जनपद में धारा 144 व लाकडाउन चल रहा है आप सभी लोग अपने अपने घरों में रहें सुरक्षित रहें।

तो वहीं कोतवाली बदोसरांय के अन्तर्गत ग्राम किन्तूर में खुलेआम भीड़ जमाकर पुलिस प्रशासन की.खिल्ली उडा़ रहे। वशी कुरैशी पुत्र शमी कुरैशी; अदनान पुत्र कदीर ; नसरुद्दीन जियाउद्दीन पुत्र बदरुद्दीन नदीम पुत्र रफीक कुरैशी सफदर पुत्र कौशर किंतूर निवासी 6 नामजद सहित 30 व्यक्तियों पर दर्ज हुआ धारा 144 सहित लाकडाउन उल्लंघन के तहत मुकदमा।

थाना प्रभारी सुधीर कुमार सिंह ने बताया की लाकडाउन उलंघन करने वालों पर कडी़ से कडी़ कार्यवाही की जायेगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ