संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, पुलिस मौके पर

संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, पुलिस मौके पर
दैनिक अक्षय मेल समाचार
अशोक कुमार वर्मा संवाददाता बीकापुर अयोध्या
सीओ पुलिस सर्किल क्षेत्र के बैंतीकला की 28 वर्षीय विवाहिता महिला की अचानक तबीयत बिगड़ने पर परिजन के द्वारा 108 एंबुलेंस से सीएचसी बीकापुर उपचार के लिए लाते समय रास्ते में मौत हो गई। सीएचसी चिकित्सक ने सतीश चंद्रा ने महिला को देखते ही मृत्यु घोषित कर दिया।
बैतींकला निवासी प्रेम कुमार मोदनवाल की पत्नी पूनम की अचानक तबीयत बिगड़ी और पूरे शरीर में दर्द की शिकायत पर पति ने 108 एमबूलेंस को सूचना दी। मौके पर पहुंचकर एमबूलेंस से परिजन के द्वारा सीएचसी बीकापुर उपचार के लिए लाया गया, जहां चिकित्सक सतीश चंद्रा ने देखते ही महिला को मृत्यु घोषित कर दिया। मृतका के दो बच्चे हैं।वहीं दूसरी तरफ पति प्रेम कुमार पुत्र राम जी मोदनवाल का यह भी आरोप है कि पत्नी के पेट में गर्भ था । जिसकी साफ सफाई कूरेभार ब्लाक परिसर में स्थित अस्पताल में तैनात नर्स मालती के द्वारा उसके रुम पर चार दिन पूर्व कराया गया था।तब से उसकी तबीयत ठीक नहीं हो रही ,और 28 अप्रैल को एकाएक पूरे शरीर में बेहताशा दर्द उठने से सीएचसी बीकापुर उपचार के लिए परिजन के द्वारा उपचार के लिए लाया गया जहां चिकित्सक सतीश चंद्रा ने मृत घोषित कर दिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ