कोरोना बचाव के लिए प्रधान ने गांव को कराया सैनिटाइज
को रोना वायरस ने देशभर मे अपना कहर बरपा रखा है। और इस महामारी से लड़ने के लिए प्रशासन मैदान में उतरकर रात दिन जंग लड़ रहा है तो वही ग्राम प्रधान भी अपने ग्राम पंचायत में ग्रामीणों को इस महामारी के संकट से बचाने के लिए मैदान में उतर कर कोरोना से जंग लड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं। विकासखंड शुकुल बाजार के ग्राम सभा हुसैनपुर ग्राम प्रधान भी अपने ग्राम पंचायत के सभी ग्रामीणों को इस महामारी से बचाने के लिए गांव के गलियों व नालियों को सैनिटाइज करवाया जा रहा है। उनका कहना है इस समय देश संकट से जूझ रहा है और कर व्यक्त की जिम्मेदारी बनती है। सरकार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर अपने कर्तव्यों का निर्वाह करें और लाक डाउन का पालन कर और घरों से बे वजह ना निकले तभी इस महामारी से जीता जा सकता है। प्रशासन का सहयोग करें घर पर रहे हैं स्वस्थ रहें।

0 टिप्पणियाँ