नदी में मिला अज्ञात बुजुर्ग का शव,मचा हडकंप

अनिल यादव ब्यूरो चीफ प्रतापगढ़ / दैनिक अक्षय मेल ।

शनिदेव चौकी इंचार्ज ने एक बार फिर वर्दी को किया शर्मसार अपने कर्तव्यों से पीछा छुड़ाते दिखे चौकी प्रभारी एस के मिश्रा प्रतापगढ़ जनपद के नगर कोतवाली क्षेत्र के पृथ्वीगंज चौकी अंतर्गत पूरे कैथान गांव के निकट से बहने वाली नदी में गुरुवार को एक बुजुर्ग का शव उतराता हुआ दिखाई दिया।इससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। बड़ी संख्या में पहुंचे ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। कुसफरा ग्रामीणों की माने तो यही शव सुबह तकरीबन 8:40 के आस-पास शनिदेव मंदिर के पास नदी में देखा गया था। जब चौकी प्रभारी शनिदेव एस के मिश्रा को शव के बारे में पता चला तो उन्होंने तत्काल अपने हमराहीयों को लेकर मौके पर पहुंचे और शव को लाठी-डंडों के सहारे अपने क्षेत्र से धकेलकर कोतवाली क्षेत्र में धकेल दिया।ना ही उन्होंने अपने थाने पर ना किसी उच्चअधिकारियों को इसकी सूचना दी।शनिदेव चौकी प्रभारी अपने आप को मौन समझने में ही उचित समझा।जब कैथान गांव क्षेत्राधिकारी नगर अभय कुमार पांडे,भुपियामऊ पुलिस चौकी इंचार्ज कुलदीपक सिंह,पृथ्वीगंज चौकी इंचार्ज और तमाम पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचकर शिनाख्त करा रहे थे!उसी वक्त चौकी इंचार्ज शनिदेव एस के मिश्रा पहुंचकर मौके पर तमाशबीन बने।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ