कोरोना जैसी विश्वव्यापी महामारी से लड़ने के लिए जहां पूरा हिन्दुस्तान एकजुट होकर प्रतिदिन गरीब असहाय को भोजन की सुविधा उपलब्ध करा रहा है उसी कड़ी में आज से विकासखंड शिवगढ़ के अंतर्गत हरिपाल मऊ ग्राम सभा में ग्राम प्रधान राकेश यादव द्वारा लगभग 400 गरीबों को पूरी सब्जी का पैकेट वितरण किया गया तथा 300 मास्क एवं 50 सैनिटाइजर का वितरण किया गया इस मौके पर ग्राम पंचायत अधिकारी हरकेश बहादुर सिंह सफाई कर्मी राजेश्वर एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य राकेश यादव बृजलाल यादव नंदू यादव आदि लोग मौजूद रहे । खाने के पैकेट को पाकर गरीबों के चेहरे पर चमक आ गई । वही प्रधान हरपाल मऊ राकेश यादव ने बताया कि कोरोना लाइलाज बीमारी है सोशल डिस्टेंसिंग के माध्यम एवं साफ-सफाई के द्वारा ही बचाव संभव है तथा लोगों से अपील भी की शासन द्वारा दिए गए दिशा निर्देशों का पालन कर इस महामारी से अपने तथा अपने परिवार को बचाएं तथा घरों में ही रहे ।

0 टिप्पणियाँ