प्राइवेट ड्राइवर सेवा समिति ने बांटे खाने के पैकेट।

प्राइवेट ड्राइवर सेवा समिति ने बांटे खाने के पैकेट।


 दैनिक अक्षय मेल समाचार
संवाददाता शिव कुमार यादव

 प्रयागराज (गंगापार ) देशव्यापी लॉक डाउन के दौरान बेसहारा, और जरूरतमंदों को प्राइवेट ड्राइवर सेवा समिति के  राष्ट्रीयध्यक्ष  ने हाइवे, शहरी , ग्रामीण इलाकों व फुटपाथ पर रह रहे बच्चों को  खाने का सामान दिया । प्राइवेट ड्राइवर समिति के राष्ट्रीयध्यक्ष  रतन सिंह (राणा) ने बताया कि यह भोजन वितरण लॉक डाउन  के बचे  शेष 13 दिनों तक इसी तरह चलता रहेगा। ।सोरांव, कुरगांव पेट्रोल पंप,  माधवनगर बिगहिया हाइवे पुल के नीचे  गंगापार ग्रामीण  इलाको में भोजन के पैकेट वितरण कराया गया।  इलाहाबाद हाईकोर्ट  पानी टंकी के पास ,बड़ी स्टेशन मलिन बस्ती ,तेलियागंज आदि इलाको में रिक्शा , ट्राली व जरूरतमंदों के बीच भोजन वितरण कराया गया। इस मौके पर  हरिश्चंद्र, रमेश,   हरीश, त्रिभुवन गायन, गुड्डू आदि लोग उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ