सांसे हो रही हैं कम, आओ वृक्ष लगायें हम - शैलेन्द्र सिंह प्रगतिपुरमवासियों की नई पहल, वृक्षारोपण करके बिताया समय



प्रगतिपुरमवासियों की नई पहल, वृक्षारोपण करके बिताया समय  


 दैनिक अक्षय मेल समाचार रायबरेली ,नीलम ब्यूरो
रायबरेली, 21-04-2020!

हमें अपने जीवन में एक वृक्ष जरूर लगाना चाहिए तथा लोगों को वृक्षारोपण के महत्व को बताते हुए उन्हें भी वृक्षारोपण करने के लिए प्रेरित करना चाहिए, वृक्षारोपण से प्रकृति का सन्तुलन बना रहता है। उक्त उद्गार प्रगतिपुरम निवासी भाजपा नेता शैलेन्द्र सिंह ने अपने घर के बाहर स्थित तिकोना पार्क में वृक्षारोपण करते हुए कहीं।  श्री सिंह ने बताया कि हम सभी के जीवन में वृक्षारोपण का बहुत ही महत्व है, जब हम वृक्षारोपण करते हैं तो आने वाली हमारी पीढ़ियों के लोग उस वृक्ष से होने वाले लाभों को प्राप्त करते हैं, वह गर्मियों के मौसम में उस वृक्ष के नीचे अपना समय बिताते हैं, जिससे हमको भी पुण्य मिलता है।  श्री सिंह ने वृक्षों की हो रही अन्धाधुंध कटाई पर दुःख व्यक्त किया तथा इससे होने वाले दुष्परिणामों से भी लोगों को अवगत कराया।  
युवा नेता आयुष द्विवेदी ने कहा कि प्रकृति ने हमें बहुत कुछ उपहार स्वरूप प्रदान किया है, इन सभी में वृक्ष भी हमारे लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है, श्री द्विवेदी ने कहा कि आजकल मनुष्य इतना स्वार्थी हो गया है कि अपने स्वार्थ की पूर्ति हेतु जीवनदायनी आक्सीजन देने वाले वृक्षों की अंधाधुंध कटाई कर रहा है, यदि युवा पीढ़ी वृक्षारोपण के प्रति जागरूक न हुई तो निश्चित ही भविष्य खतरे में आ सकता है।   श्री द्विवेदी ने लोगों से लाकडाउन का पालन करने, साफ-सफाई पर विशेष बल देते हुए घरों में रहते हुए घर के आस-पास वृक्षारोपण करने की बात कही। वृक्षारोपण करने वालों में मुख्य रूप से पप्पू सोनी, निवेदिता रस्तोगी, जानकी रस्तोगी, शुभी सोनी रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ