ट्रैक्टर की चिंगारी से लगी आग में ट्रैक्टर, थ्रेशर सहित गेंहू के बोझ जले

अक्षय मेल समाचार प्रयागराज
  संवाददाता शिव कुमार यादव


शुक्रवार दोपहर गेंहू की मड़ाई करते समय चिरौड़ा गांव में हुआ हादसा

फूलपुर/ बाबूगंज। खेत मे ट्रैक्टर से गेंहू की मड़ाई करते समय ट्रैक्टर से निकली चिंगारी से लगी आग में ट्रैक्टर, थ्रेसर सहित डेढ़ सौ से अधिक गेंहू के बोझ जलकर खाक हो गए। भुक्तभोगी ने तहसीलदार सहित उच्चअधिकारियों को इसकी जानकारी दी है।
फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के इफको पुलिस चौकी अंतर्गत चिरौड़ा गांव निवासी जयराम पटेल ने शुक्रवार को दोपहर अपना गेंहू की मड़ाई धर्मराज पटेल का ट्रैक्टर व थ्रेसर  से करा रहे थे। भुक्तभोगी ने बताया कि करीब आधे घंटे बाद ट्रैक्टर से धुंए के साथ चिंगारी निकली जो मड़ाई के लिए पास रखे गए गेंहू के बोझ पर जा गिरी। बताया कि पलक झपकते गेंहू का बोझ धूं धूं कर जलने लगा। थ्रेसर पर काम कर रहे मजदूर शोर मचाते हुए भागने लगे। जबतक ग्रामीण कुछ समझ पाते ट्रैक्टर थ्रेसर सहित मड़ाई के लिए रखा डेढ़ सौ से अधिक गेंहू का बोझ जलकर खाक हो गया। भुक्तभोगी किसान जयराम ने आग से नुकसान की सूचना स्थानीय प्रशासन को दी है। ग्रामीणों ने बताया कि आग की लपटें इतनी तेज थी कि गांव के लोगों के मौके पर पहुंचने के पहले ट्रैक्टर थ्रेसर तथा मड़ाई की गई गेहूं भूसा तथा रखा हुआ गेहूं के बोझ जलकर राख हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर फायर बिग्रेड की दो गाड़ियों ने जाकर किसी तरह आग पर काबू पाया। तब तक सब कुछ जलकर नष्ट हो चुका था। मौके पर पहुंचे इफको चौकी इंचार्ज रामकेवल यादव ने जांच पड़ताल कर उक्त घटना की जानकारी उच्च अधिकारियों को देते हुए पीड़ित को हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया। पीड़ित धर्मराज पटेल ने बताया कि ट्रैक्टर और थ्रेसर कीमत करीब आठ लाख थी,  जो अभी 5 माह पूर्व ही उसने खरीदा था।वही डेढ़ सौ बॉस गेहूं भी जलकर भारी नुकसान हो गया। पीड़ित परिवार के परिजनों ने खेत में जाकर इस लॉक डाउन में दहाड़े मार कर रोने लगे। वहीं इस वैश्विक महामारी में ग्रामीणों सहित आसपास के लोगों ने सरकार से त्वरित सहायता मुहैया कराने की बात कही।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ