शुकुल बाजार अमेठी। हिंदू युवा वाहिनी जिला उपाध्यक्ष रमेश तिवारी के द्वारा क्षेत्र के गरीबों और जरूरतमंदों में सब्जी का वितरण किया गया। सब्जी वितरण के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया गया बताते चलें इन दिनों कोरोनावायरस को लेकर जहां पूरे देश में लाॅक डाउन चल रहा है ऐसे में कई समाजसेवी, जनप्रतिनिधि, सरकारी और गैर सरकारी संस्थाओं द्वारा यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि कहीं कोई गरीब या जरूरतमंद भूखा ना सोने पाए यह हमारे देश की संस्कृति और सभ्यता ही है कि दुख की इस घड़ी में लोग एक दूसरे के काम आ रहे हैं। समाज और सामाजिकता को ध्यान में रखते हुए लोग मानवतावादी कदम उठा रहे हैं तथा जरूरतमंद और गरीबों को खाद्यान्न के साथ-साथ आवश्यक सामग्री मुहैया करा रहे हैं ।वहीं अमेठी जिला प्रशासन भी इस बात को लेकर सतर्क है कि लाॅक डाउन का सही से पालन हो लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें । डाउन के दौरान घर की लक्ष्मण रेखा ना लांघे तथा मास्क गमछा या तौलिया से मुंह को ढक कर रखें विषम परिस्थिति में ही घर से निकले लेकिन सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क का प्रयोग करें ।

0 टिप्पणियाँ