राष्ट्रीय यादव सेना प्रतापगढ़ के जिला अध्यक्ष रणविजय सिंह यादव द्वारा कोरोना से बचाव के लिए किया सावधान


अक्षय मेल समाचार
प्रतापगढ़/मान्धाता

राष्ट्रीय यादव सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय मनोज कुमार यादव व  राष्ट्रीय संगठन मंत्री  मंगलेश यादव के  दिशा निर्देश के अनुसार प्रतापगढ़ के जिला अध्यक्ष रणविजय सिंह यादव द्वारा कोरोना वायरस के संबंध में ग्रामीणों को  जागरूक करने का काम किया जा रहा है  । जिला अध्यक्ष रणविजय सिंह यादव ने कहा कि भाग-दौड़ भरी जिन्दगी में एकाएक ब्रेक लगने पर संतुलन बनाना बहुत ही जरूरी  है । यह वक्त भी कुछ वैसा ही है । कोरोना को हराने के लिए जहाँ सरकार हरसंभव प्रयास करने में जुटी है वहीँ हमारा भी दायित्व बनता है कि ऐसे में हम भी धैर्य व संयम के साथ उसका पूरा साथ दें । वैश्विक महामारी बन चुके कोरोना को मात देने के लिए जरूरी है कि हम हर तरह की सावधानी बरतते हुए पूरा का पूरा वक्त अपनों के साथ बिताएं । श्री यादव ने कहा कि अपने दिलो-दिमाग पर कोरोना के भय को कतई प्रभावी न होने दें । हर वक्त न तो कोरोना के बारे में परिवार वालों से बात करें और न उस बारे में सोचें ही, ऐसा करने से आप बेवजह मानसिक तनाव में आ सकते हैं ।उन्होंने बताया कि हम जिस विषय में भी बहुत देर तक सोचते व मनन करते हैं वह हम पर हावी हो जाता है । ऐसे में उसका नफा-नुकसान नजर आने लगता है जो कि किसी के लिए भी खतरनाक हो सकता है । लाक डाउन की स्थिति में सभी चीजें ठहर सी गयी हैं । इसके लिए जरूरी है कि अपनी दिनचर्या में बदलाव लायें और यदि आवश्यक सेवाओं से नहीं जुड़ें हैं तो घर से बाहर निकलने से परहेज करें । टीवी, अखबार और सोशल मीडिया में सिर्फ कोरोना के बारे में देखने-समझने और अपनों से सिर्फ उसी बारे में बात करने से बचें । ऐसा करने से आप मानसिक तनाव में आकर अपने साथ ही घर के अन्य सदस्यों को बीमार बना सकते हैं ।।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ