नीलम ब्यूरो,
दैनिक अक्षय मेल समाचार पत्र
बरेली!अप्रैल 2020 को स्वयंसेवी संस्था वर्ल्ड विजन द्वारा वैश्विक महामारी में स्वास्थय विभाग रायबरेली को सहयोग करते हुए अपनी तरफ से निशुल्क हैंड सैनिटाइजर 500, तीन लेयर के सर्जिकल मास्क 1000, N95 मास्क 180, सर्जिकल ग्लव्स 1000 तथा पर्सनल प्रोटेक्टिव इक्विपमेंट (पीपी ई) किट कंप्लीट स्वास्थ्य कर्मियों की सुरक्षा हेतु निशुल्क प्रदान की गई|
श्री डी०एस० अस्थाना जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी और श्री नितेश जयसवाल डी०ई०आई०सी० मैनेजर के सामग्री को निःशुल्क प्राप्त करने के लिये किये गए विशेष प्रयासों की प्रशंसा की तथा संस्था वर्ल्ड विजन के प्रोग्राम मैनेजर श्री आशीष राउलकर को निःशुल्क सामग्री देकर सहयोग करने के लिए डॉ० संजय कुमार शर्मा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं डॉ० एम० नारायण अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने धन्यवाद ज्ञापित किया|

0 टिप्पणियाँ