विश्व हिंदू परिषद् के आह्वान पर लोगों ने उपवास रख जलाए दीपक
पंकज शुक्ला
बाराबंकी। विश्व हिंदू परिषद् के आह्वान पर पालघर महाराष्ट्र में हुए अमर हुतात्मा संतों को श्रद्धांजलि देने के लिए पूरे ब्राह्मण ग्राम में दीप जलाए गए। पूरे ब्राह्मण निवासी सह जिला बौद्धिक प्रमुख वेद प्रकाश तिवारी जी ने बताया कि लोगों द्वारा दिन में उपवास रखकर शाम को दीप जला हुतात्मा संतों की आत्मा के शांति हेतु प्रार्थना की। गाँव की सबसे वयोवृद्ध महिला पुष्पा तिवारी जी ने बताया कि हम सभी हुतात्मा संतों की आत्मा की शांति के लिए उन्हें न्याय दिलाने के लिए संत समाज के साथ हैं।

0 टिप्पणियाँ