लॉक डाउन के द्वितीय चरण का प्रथम दिवस था आज, गोमती मित्रों ने न छोड़ा जरूरतमंदों का साथ

दैनिक अक्षय मेल समाचार
रिपोर्ट-शिव प्रसाद मौर्य

सुल्तानपुर-लॉक डाउन के द्वितीय चरण के प्रथम दिवस भी गोमती मित्र मंडल ने अपने भोजन वितरण अभियान को बदस्तूर जारी रखते हुए जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों के तीमारदारों,नगर के चौराहों पर सेवा दे रहे सुरक्षाकर्मियों,स्वच्छताकर्मियों,चिकित्सा कर्मियों एवं आते-जाते राहगीरों को वितरित किया,प्रथम दिवस के अभियान की शुरुआत करने और गोमती मित्रों का उत्साहवर्धन करने भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता श्री राम चंद्र मिश्रा जी भी पहुंचे,मीडिया प्रभारी रमेश महेश्वरी के अनुसार यथासंभव यह अभियान द्वितीय चरण में भी चलाने का पूरा प्रयास किया जाएगा, डॉक्टर सुधाकर सिंह,मदन सिंह,रतन कसौधन, ओमप्रकाश कसौंधन,राजेश पाठक, अजय प्रताप सिंह,दाऊजी,शुभम कसौधन, विनय सिंह,अभिषेक,अनुज,महेश,संदीप,वासु,सनी, अभय उपस्थित रहे।।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ