दैनिक अक्षय मेल समाचार
रिपोर्ट- शिव प्रसाद मौर्य
सुलतानपुर 11 अप्रैल/कोविड-19 वैश्विक महामारी के संक्रमण से निपटने/पीड़ितों के सहायतार्थ शीलभद्र सिंह ‘पटेल‘ पूर्व अध्यक्ष छात्र संघ प्रयागराज व संजीव कुमार वर्मा प्रबन्धक दानी-पानी रेस्टोंरेन्ट सुलतानपुर द्वारा रूपये एक-एक लाख की धनराशि का चेक पीएम केयर फण्ड में विधायक सदर (जयसिंहपुर) सीताराम वर्मा की उपस्थिति में तथा राकेश कुमार दूबे सहायक अध्यापक,ग्राम विनवन थाना मोतिगरपुर द्वारा रूपये 5000/- का चेक जिलाधिकारी राहत कोष सुलतानपुर का जिलाधिकारी सी0 इन्दुमती को आज भेंट किया।आपदा की इस घड़ी में मानव सेवा हेतु दिये जा रहे पीड़ितों के सहायतार्थ जिलाधिकारी द्वारा धन्यवाद दिया गया।
0 टिप्पणियाँ