अवैध निर्माण पर चला पालिका का बुल्डोजर।

सुल्तानपुर-अवैध निर्माण पर चला पालिका का बुल्डोजर।

दैनिक अक्षयमेल समाचार
रिपोर्ट-शिव प्रसाद मौर्य

सुल्तानपुर- नगर के अमहट चौराहे के निकट वृंदावन होटल के सामने नगर पालिका की भूमि पर लॉकडाउन के दौरान भू माफिया व उसके परिजनों द्वारा रातो रात नगरपालिका की जमीन पर अवैध निर्माण कर लिया।जबकि शहर के चप्पे-चप्पे पर लॉक डाउन का अनुपालन कराने लिए पुलिस पूरी तरीके से मुस्तैद है लेकिन निर्माण स्थल से कुछ ही दूरी पर काशीराम कॉलोनी में बनी पुलिस चौकी के प्रभारी को भनक तक नहीं लगी जबकि अमहट चौकी पर तैनात पुलिसकर्मी ने रातों दिन अपने क्षेत्र में लोगों को लॉकडाउन का पालन कराने में पूरी तरीके से मुस्तैद है जब कि सवाल यह उठता है कि निर्माण स्थल से चंद कदम दूरी पर बड़ी सब्जी मंडी है लॉकडाउन के कारण सब्जी मंडी रात नौ बजे से चालू हो जाती है वहां पर स्थानीय चौकी के पुलिस कर्मी रात भर लोगों को लॉकडाउन का पालन कराने के लिए हमेशा मौजूद रहते है तो रातोंरात कैसे नगरपालिका के जमीन पर अवैध निर्माण हो गया जब नगरपालिका के जमीन पर अवैध निर्माण को लेकर स्थानीय निवासी को पता चला तब लोगों ने इसकी जानकारी नगरपालिका अधिशासी अधिकारी व नगरपालिका चेयरमैन पति अजय जयसवाल को बताया तो इन्होंने आनन-फानन में उच्च अधिकारियों को सूचित किया उसके बाद राजस्व विभाग टीम व पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंच कर नगरपालिका से दो जीसीबी मशीन बुलाकर नगरपालिका के जमीन पर बनाए गए अवैध दीवार व टीन सेट से बनी दुकान को ढहा दिया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ