रिपोर्ट अक्षय प्रताप यादव
पुलिस अधीक्षक अमेठी डा0 ख्याति गर्ग के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक श्री दयाराम के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी मुसाफिरखाना श्री संतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में कोरोना वायरस के दृष्टिगत लाकडाउन के दौरान जरूरतमंद लोगो को आवश्यक खाद्य सामाग्री व दवा आदि पंहुचाये जाने के क्रम में आज दिनांक 04.04.2020 को भारत भूषण द्वारा दिल्ली से मोबाइल फोन के माध्यम से सूचना दी गई कि “मेरी माता जी ग्राम कटेहटी थानाक्षेत्र जगदीशपुर में अकेले रहती है, जो बुजुर्ग हैं, जिनका इलाज पहले से चल रहा है, जिनको दवा की जरूरत है” । उक्त सूचना को प्रभारी निरीक्षक थाना जगदीशपुर राजेश कुमार सिंह संज्ञान में लेकर त्वरित कार्यवाही करते हुए दवा खरीद कर आरक्षी राकेश सिंह द्वारा भारत भूषण की माता प्रभा देवी नि0 पूरे लादी शुक्ल मजरे कटेहटी थाना जगदीशपुर जनपद अमेठी को पहुंचायी गयी तथा आवश्यकता होने पर पुन: सूचित करने हेतु बताया गया । परिवार वालों ने अमेठी पुलिस को धन्यवाद दिए ।

0 टिप्पणियाँ