लाक डाउन के चलते सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए रीति - रिवाज के साथ शादी हुई संपन्न

लाक डाउन के चलते सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए रीति - रिवाज के साथ शादी हुई संपन्न



नीलम ब्यूरो हिन्दी दैनिक अक्षय मेल समाचार पत्र रायबरेली

लालगंज ' रायबरेली ।।  26 अप्रैल  को जहां सारे देश मे कोरोना महामारी के चलते लॉकडाउन चल रहा है जिसकी वजह से सभी समारोह पर रोक लगी है।इस दौरान कई लोगो ने उनके घर पर होने वाली शादियों को स्थगित  भी कर दिया।लेकिन रायबरेली में रविवार को लॉकडाउन के दौर में भी एक युगल ने शादी के फेरे लिए और दोनों को विवाह हुआ।लेकिन ये विवाह सादगी से और प्रशासन की अनुमति से की गई।विवाह में बारात में सिर्फ पांच व्यक्ति ही शामिल हुए और रीति रिवाज के दौरान चेहरों पर मास्क और सोशल डिस्टेंटिंग का पालन किया गया।

जानकारी के अनुसार उन्नाव जिले के बिहार थाना क्षेत्र के नन्दा खेड़ा गांव के निवासी अनुज का विवाह रायबरेली के सरेनी क्षेत्र के डिघिया गांव निवासी राम नरेश की पुत्री अनुपम के साथ आज के दिन होना तय हुआ था।अनुज की मां बीमार रहती है और वो दुबई में सटरिंग का काम करता है और पिछले एक साल से वो यही पर है।लॉक डाउन के कारण इन दोनों के विवाह होने में समस्या आ रही थी।उधर मां की बीमारी के चलते विवाह को टाला भी नही जा सकता था।तब अनुज ने बिहार थाने जाकर अपनी समस्या बताई और शादी की अनुमति मांगी।तो पुलिस ने भी सोशल डिस्टेंटिंग व मानक के साथ शादी करने की अनुमति देते हुए कहा कि बारात मे सिर्फ 5 लोग ही शामिल हो सकते है और उन्हें नियमो का पालन करना होगा। इस तरह अनुज बारात लेकर अनुपम के घर पहुचा और सादगी से रीति रिवाजों के साथ उन दोनों का विवाह संपन्न हुआ।क्षेत्र में ये विवाह इस समय चर्चा का केंद्र बना हुआ है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ