क्षेत्राधिकारी ने किया पैदल मार्च लिया स्थिति का जायजा

क्षेत्राधिकारी ने किया पैदल मार्च लिया स्थिति का जायजा





शुकुल बाजार अमेठी। लाक डाउन  को सफल बनाने के लिए तथा शासनादेश के दिशानिर्देश के अनुसार कानून व्यवस्था और शांति व्यवस्था का क्षेत्राधिकारी मुसाफिरखाना संतोष सिंह तथा थाना प्रभारी अध्यक्ष संतोष सिंह ने पैदल मार्च कर लॉक डाउन सफल बनाने के लिए आम जनमानस से अपील की। बताते चलें इन दिनों पूरे प्रदेश में धारा 144 लागू है और कोरोनावायरस के खिलाफ जंग में पूरा देश एक जुटता दिखा रहा है ऐसे में लाॅक डाउन को सफल बनाने के लिए शुकुल बाजार पुलिस वचनबद्ध दिखाई दे रहे हैं तथा रात दिन पुलिस गश्त कर रही है।क्षेत्राधिकारी संतोष सिंह ने कहा आप सभी अपने घर के अंदर रहे आपकी सेवा के लिए अमेठी पुलिस वचनबद्ध है आप लोगों को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होने पायेगी आपकी रक्षा के लिए हम मैदान में डटे हैं किसी को किसी प्रकार की कोई दिक्कत हो तो तुरंत सूचित करें यह भी सुनिश्चित किया जा रहा है कि कहीं कोई भूखा ना सोने पाए हर जरूरतमंद की मदद के लिए पुलिस वचनबद्ध है अपने और अपनों की रक्षा के लिए घर की लक्ष्मण रेखा ना लांघे क्योंकि कोरोनावायरस का कोई इलाज नहीं है  जानकारी जागरूकता और सोशल डिस्टेंसिंग ही बचाव के साधन है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ