घटतौली करते हुए रंगे हांथ पकड़ा गया अतरौड़ा गांव का कोटेदार- सम्बंधित अधिकारी ने दिया गैरजिम्मेदाराना बयान

दैनिक अक्षय मेल समाचार प्रयागराज

संवाददाता शिव कुमार यादव



फूलपुर ( प्रयागराज )- घटतौली करते हुये रंगे हांथ अतरौड़ा ग्राम सभा का कोटेदार अशोक कुमार को गांव के ही लोगों ने पकड़ लिया।बताया जाता है कि गांव के जान मोहम्मद और फैयाज अहमद ने राशन लिया जिसमे कोटेदार अशोक कुमार ने सैकड़ो ग्रामीणों के सामने चावल पच्चीस किग्रा और गेहूं बीस किग्रा स्वयं अपने हांथो से तौल किया।और  राशन का पूरा जान मोहम्मद और फैयाज अहमद से पैसा भी लिया।राशन लिए उक्त लोगों ने दुबारा राशन तौल करने की बात करने लगे तो कोटेदार के घर वाले उपभोक्ताओं से दुबारा तौल न करने की बात करने लगे।इतने में गांव के ही किसी व्यक्ति ने स्थानीय संवाददाता को सूचना दे दी।सूचना पर पहुचे मीडिया कर्मियों ने अपने सामने दुबारा उसी राशन को कोटेदार अशोक कुमार से तौल कराया तो वही राशन पांच किग्रा तौल में कम हो गया।सैकड़ो ग्रामीणों के सामने आतरौड़ा के कोटेदार अशोक कुमार ने कहा कि हम गोदाम से ही कम पाते है तो ग्रामीणों को कम देगे ही।कोटेदार ने कहा कि घटतौली करने की जानकारी मैं अपने सप्लाई इंस्पेक्टर फूलपुर को अवगत भी करा चुके है।वही ग्रामीणों का कहना था कि इस महा मारी में सरकार गरीब जनता व जरूरत मंदों को राशन मुफ्त में देने का ऐलान कर रही है।वही आतरौड़ा के कोटेदार ने सप्लाई इंस्पेक्टर की सह पर गरीब व जरूरत मंदों के हक पर खुलेआम डाका डाल रहा है।कोटेदार के इस कृत्य से लोगों में काफी आक्रोश व्याप्त देखा गया।जब ग्रमीणों और मीडिया कर्मियों ने सप्लाई इंस्पेक्टर फूलपुर सुनील कुमार से वार्ता किया तो उन्होंने कहा कि इस समय कोटेदार जो दे रहा है उसे ले लो।बाद में हम देखते है।इससे साफ समझ मे आ गया कि कोटेदार ने जो उपभोक्ताओं से बात कही वही सच है।वही दबी जुबान से लोगों ने काना फूसी करने लगे कि जब उच्चाधिकारियों की ही मिली भगत है तो कोटेदार राशन की काला बाजारी और घटतौली करेगा ही।सप्लाई इंस्पेक्टर फूलपुर के इस गैर जिम्मेदाराना बयान से जनता आहत हिट देखी गई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ