सब्जी व्यापारियों को काफी नुकसान का करना पड़ा सामना





दैनिक अक्षय मेल समाचार पत्र
तिलोई अमेठी से शिव बरन यादव की रिपोर्ट



 तिलोई ब्लाक के लिए अन्तर्गत  तिलोई, मोहनगज, शकरगज, सेमरौता, शाहमऊ,बिराज सहित लगभग एक दर्जन बाजार सब्जियों की लगती है
इस के अलावा,जायस,जाफरगज, की सब्जी मडियो मे यहां के ब्यापारी अपनी उगाई सब्जियों को ले जाकर थोक मे बेच देते थे लेकिन लाकडाउन के चलते सब्जी ब्यवसाई यो को जबरदस्त नुकसान उठाना पड रहा है ऐरी के किसान रामकुमार यादव लगभग तीन बीधा टमाटर की खेती कर अपना तथा परिवार का पालन पोषण करते थे इस बार उन्हे अपनी खेती मे लागत निकाल ने के लाले पड रहे है वह कहते है कि टमाटर पाच रुपया से सात रुपया किलो मे फेरी लगाने वाले लोगो के हाथ दस बीस किलो  बेचना पड रहा है प़तिदिन सैकडो किलो टमाटर पकने के बाद कोई नही पूछता है इसी खेतो से हर दूसरे दिन आठ से दस कुन्तल टमाटर तिलोई ,इन्हौना, जायस,जाफरगज, की मडियो मे बेच कर परिवार का पालन पोषण कर लेते थे लेकिन इस बार लागत को कौन कहे डीजल का पैसा निकालना भारी पड रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ