कोतवाल अतुल सिंह गरीबों के बने मसीहा, दूसरे चरण में भी जरूरतमंदों को लगातार मदद जारी



दैनिक अक्षय मेल समाचार रायबरेली
नीलम ब्यूरो


रायबरेली ।।  वैश्विक महामारी के चलते  आज पूरा देश  संकट की घड़ी से जूझ रहा है  सबसे ज्यादा गरीब तबके  के दिहाड़ी मजदूर, तांगे वाले, रिक्शे वाले, रेवड़ी वाले  आदि लोगों के  सामने दो वक्त की रोटी भी  नहीं नसीब हो पा रही है,  इसी के चलते  तमाम सामाजिक संगठनों ने आपदा से जूझ रहे गरीबों को  दो वक्त की रोटी  मुहैया करा रहे हैं  इसी कड़ी में रायबरेली सदर कोतवाल अतुल कुमार सिंह को जनता अपना मसीहा मानती है, क्योंकि उसका जीता जागता कारण है कि अगर किसी गरीब और असहाय को इस लॉक डाउन में कुछ समस्याएं होती हैं तो वह शहर कोतवाल अतुल सिंह से सीधा जाकर मिल कर अपनी समस्या बताता है और वह उसका निराकरण भी करते हैं । अभी तक हजारों से ज्यादा परिवार को राशन की किट  मुहैया करा चुके हैं। इसी कड़ी में आज शहर कोतवाल अतुल सिंह ने रायबरेली जिले के 11 बेसहारा और निर्धन परिवारों को राशन सामग्री उपलब्ध कराई क्योंकि इस लॉक डाउन में कोई काम ना होने की वजह से यह परिवार बहुत ही आर्थिक स्थित खराब हो गई थी तथा भुखमरी के कगार पर पहुंच चुके थे लेकिन अब राशन पाकर बहुत खुश हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ