60 किलो गौ मांस के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार भेजे गए जेल

60 किलो गौ मांस के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार भेजे गए जेल





शुकुल बाजारअमेठी। 60 किलो मांस के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार भेजे गए जेल बताते चलें शुकुल बाजार पुलिस को थाना अध्यक्ष संतोष सिंह के नेतृत्व में बड़ी कामयाबी तब मिली जब मुखबिर की सूचना पर थाना अध्यक्ष ने पुलिस टीम के साथ 60 किलो प्रतिबंधित गौ मांस के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर विधिक कानूनी कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया। थाना अध्यक्ष ने बताया जुनेद पुत्र अख्तर गौहर का पुरवा थाना जगदीशपुर, शहजादे पुत्र हिदायत निवासी गांजा थाना जायस हाल पता विशंभर पट्टी थाना बाजार शुकुल को 60 किलो गौ मांस के साथ एवं एक अदद पल्सर मोटरसाइकिल सहित विशंभर पट्टी प्राइमरी स्कूल के पास से गिरफ्तार किया गया जिनके ऊपर विधि कानूनी कार्रवाई करते हुए जेल भेजा गया। जहां इन दिनों शुकुल बाजार पुलिस लाॅक डाउन को सफल बनाने के लिए दिन-रात भरसक प्रयास कर रही है और गांव, कस्बा, बाजार सहित सभी प्रमुख स्थानों पर चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात है वहीं थाना अध्यक्ष व हमराही सहित लगातार गश्त करते हुए लाॅक डाउन को सफल बनाने में जुटे हैं। वहीं कानून व्यवस्था भी चुस्त-दुरुस्त रखने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे हैं ।इसी को देखते हुए क्षेत्र में अपराध और अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए लगातार वचनबद्ध दिखाई दे रहे हैं। इसी कड़ी में शुकुल बाजार पुलिस को बड़ी कामयाबी तब मिली जब दो अभियुक्तों को 60 किलो गौ मांस के साथ पुलिस ने गिरफ्तार किया और गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों पर विधिक कानूनी कार्रवाई करते हुए जेल भेजा गया। थाना प्रभारी ने बताया जहां पूरे प्रदेश में धारा 144 लागू है। वही कानून व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ