अमेठी पुलिस अधीक्षक डा0 ख्याति गर्ग द्वारा अपराध एवं अपराधियों के सम्बन्ध में चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक दयाराम सरोज व क्षेत्राधिकारी संतोष सिंह मु0खाना के निर्देशन में थानाध्यक्ष संतोष सिंह थाना बाजार शुक्ल अमेठी के नेतृत्व में उ0नि0 इन्द्रेश कुमार मय टीम द्वारा सत्थिन चौराहा से 50 कदम भिटवा मार्ग बहद ग्राम सत्थिन के पास से अभियुक्त अरमान अली पुत्र मो0 सोहराब निवासी ग्राम बिराहिन बाजगढ़ थाना बाजार शुक्ल जनपद अमेठी उम्र करीब 25 वर्ष मूल निवासी ग्राम बिराहिन बाजगढ़ थाना बाजार शुक्ल जनपद अमेठी से एक प्लास्टिक की बोरी में लगभग 50 किग्रा. गोमांश बरामद किया जिसके सम्बन्ध में अभियुक्त को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की गयी, घटना में प्रयुक्त वाहन मोटरसाइकिल यू0पी0 36 बी 8981 हाण्डा शाइन को सीज किया ।

0 टिप्पणियाँ