लॉक डाउन का उल्लंघन कर मंडी मालिक लगवा रहे सब्जी मंडी।

लॉक डाउन का उल्लंघन कर मंडी मालिक लगवा रहे सब्जी मंडी।
दैनिक अक्षय मेल समाचार पत्र संवाददाता शिव कुमार यादव 

प्रयागराज।
प्रयागराज के बहरिया थाना अंतर्गत  दोनइया चौराहे पर सातनपुर के निवासी अशोक कुमार पटेल लॉक डाउन  का उल्लंघन कर प्राइवेट मंडी लगवाते हैं जहां पर हजारों की संख्या में भीड़ लगती है जबकि कोरोना जैसे महामारी बीमारी को देखते हुए लॉक डाउन लगाया गया है परंतु इसके विपरीत मंडी मालिक प्रशासन की आंख में धूल झोंक कर सब्जी मंडी लगवा रहे हैं जबकि 3 किलोमीटर पर प्रतापगढ़ बॉर्डर पड़ता है जो रानीगंज क्षेत्र अंतर्गत आता है जहां तीन व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे ऐसे में समस्त क्षेत्रवासी डरे सहमे  है कि  उस क्षेत्र  से लोग मंडी में सब्जी लेने आते है जिससे संक्रमण फैलने का खतरा बना रहता है ऐसी स्थिति में अगर प्रशासन नहीं जागता है तो घटना घट सकती है

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ