पंचशील अन्नदान बैंक" लगातार 24 घंटा जरूरतमंदों के सेवा में समर्पित : रोहित चौधरी

रायबरेली 

पंचशील अन्नदान बैंक" लगातार 24 घंटा जरूरतमंदों के सेवा में समर्पित : रोहित चौधरी


दैनिक अक्षय मेल समाचार रायबरेली
नीलम ब्यूरो

रायबरेली  ।। कोविद - 19 महामारी लॉक डाउन के दूसरे चरण के प्रथम दिन भी बहुजन शक्ति संघर्ष वाहिनी, विश्व दलित परिषद एवं एससी/एसटी बेसिक टीचर्स वेलफेयर एसोसिएशन (रायबरेली) के संयुक्त प्रयासों से संचालित  "पंचशील अन्न बैंक" मोबाइल सेवा के वॉलिंटियर्स द्वारा रायबरेली शहर के एकता विहार, अमरीशपुरी, कृष्णा नगर के गरीब असहाय ,मज़दूर रेहड़ी पटरी वालो को अन्न दान किया गया।

जिससे कि शहर का कोई भी बाशिंदा भूख से बेहाल न हो।अस्तु लॉक डाउन के कारण हो रही हैं परेशानी के चलते #"पंचशील अन्न बैंक"  निरन्तर ज़रूरतमन्दों के लिए 24x7 सेवाभाव सेआपके शहर में  समर्पित हैं।

शुभम चौधरी, राजेश कुरील व रोहित कुमार चौधरी द्वारा शहर के उक्त मोहल्ले में घूम-घूम कर ज़रूरतमन्दों को चिन्हित कर वितरित किया गया। विनय कुमार, प्रदीप कुमार, आलोक कुमार, राजन कुमार, राजीव, राहुल गौतम, बिजय कुमार, अरविंद कुमार जी,श्याम कुमारी  ने पंचशील अन्न बैंक में अपना अंशदान किया हैं। जिसके चलते असल ज़रूरतमन्दों के पास खाद्य सामग्री पहुँची है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ