जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि आज 06 सैंपल की जांच रिपोर्ट आई है सभी सैंपल की रिपोर्ट नेगेटिव है तथा 18 अन्य संदिग्धों के सैंपल बीएचयू में जांच के लिए भेजा गया।

दैनिक अक्षय मेल समाचार जौनपुर 11 अप्रैल 2020 वीरेन्द्र यादव 

             जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि आज 06 सैंपल की जांच रिपोर्ट आई है सभी सैंपल की रिपोर्ट नेगेटिव है तथा 18 अन्य संदिग्धों के सैंपल बीएचयू में जांच के लिए भेजा गया। अब तक जनपद जौनपुर में ऐसे 267 लोगों को चिन्हित किया गया जो संदिग्ध थे जिनमे कोरोना जैसे लक्षण थे।    आज तक 210 सैंपल के रिजल्ट आ चुके हैं। अब 57 लोगों के नमूनों की जांच हो कर के आना शेष है। एक व्यक्ति मोहम्मद असहद का 23 मार्च को सैंपल पॉजिटिव आया था जिनका इलाज चल रहा है जो ठीक हो गये हैं और अब इनका सैमपिल नेगेटिव आ गया है इन्हें अस्पताल से 06 अप्रैल 2020 को छुट्टी दे दी गई है ये  घर चल गये है तथा 02 अप्रैल को दो लोग का सैंपल पॉजिटिव आया था जिसमें एक बांग्लादेश का स्माइल था और दूसरा रांची का यासीन अंसारी था दोनों अस्पताल में भर्ती है और उनका इलाज चल रहा है एक व्यक्ति हाफिज गुफरान का नमूना 08 अप्रैल को पॉजिटिव आया था। जिलाधिकारी ने कहा कि किसी को घबराने की जरूरत नहीं है केवल सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। कोई भी व्यक्ति दूसरे व्यक्ति को स्पर्श न करें। दूरी बनाकर रखें। लाकडाऊन के नियमों का पालन करें। सोशल डिस्टेंसिंग और आइसोलेशन के सिद्धांतों का पालन करें। यही एक रास्ता इस बीमारी से बचाव का है। हम सब इसका पालन करके ही कोरोना वायरस के संक्रमण को जनपद में रोक सकते हैं। अनावश्यक रूप से घरों से बाहर ना निकले। मास्क का प्रयोग करें। समय-समय पर अपने हाथों को सैनिटाइज करते रहें या साबुन से धोते रहें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ